GK in hindi Indian Politics General Knowledge Quiz 2022

GK in Hindi Indian Politics General Knowledge Quiz 2022 Here is our app on General Knowledge about Indian Politics General Knowledge in Indian Politics
GK in hindi Indian Politics General Knowledge Quiz 2022 1
प्रश्न 1. 44वां संविधान संशोधन
उत्तर संविधानको अधिक लोकतांत्रिक बनाने के उद्देश्य से 42वें संविधान संशोधन अधिनियम 1976 के प्रावधानों को प्रभावहीन करने हेतु जनता सरकार द्वारा यह संशोधन लाया गया।
प्रश्न2. सामाजिक न्याय पीठ
उत्तर सामाजिकन्याय पीठ का निर्माण लोकहित से संबंधित मुद्दों की सुनवाई करने के उद्देश्य से सुप्रीम कोर्ट के द्वारा गठित किया गया।
प्रश्न3. पासा अधिनियम
उत्तर राजस्थानसरकार द्वारा मादक पदार्थ, शराब तथा भूमि तस्कर से संबंधित अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही हेतु संषोधित अधिनियम।
प्रश्न4. मानव अधिकारों से आप क्या समझते हैं?
उत्तर राष्ट्र,जाति, धर्म, लिंग, वंश आदि से इतर मानव को प्राप्त विशेष प्रावधान जिनके द्वारा वह गरिमापूर्ण जीवन व्यतीत कर सकें।
प्रश्न5. भारतीय सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा की चुनौतियां क्या हैं?
उत्तर घुसपैठ,अतिक्रमण, मानव दुर््व्यापार, तस्कर, हिंसा, आतंकवाद, मादक पदार्थ, हथियारों का व्यापार आदि।
50शब्द
प्रश्न 6. क्या न्यायपालिका की स्वतंत्रता से तात्पर्य यह है कि न्यायपालिका किसी के प्रति जवाबदेह नहीं है? चर्चा करें।
उत्तर न्यायपालिकाकी स्वतंत्रता का अर्थ कार्यपालिका और विधायिका के प्रत्यक्ष हस्तक्षेप से मुक्त होने से है। स्वतंत्र न्यायपालिका जनता के प्रति पूर्णरूपेण जिम्मेदार है।
प्रश्न7. वाणिज्यिक न्यायालय से आप क्या समझते हंै? इसके संभावित लाभ क्या हैं?
उत्तर भारतमें व्यापार को आसान बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने उच्च न्यायालय में व्यावसायिक पीठ बनाने की मंजूरी दी है। इसके अलावा सभी राज्यों में वाणिज्यिक न्यायालयों का भी गठन किया जाएगा जो एक करोड़ से अधिक राशि के कारोबारी विवाद की सुनवाई करेंगे।
वाणिज्यिक विवादों से जुड़े सभी मामले और अर्जियां इन डिवीजन के अधिकार क्षेत्र में आएंगे। व्यापारियों, बैंकरों, फाइनेंसरों के बीच वाणिज्यिक दस्तावेज, संयुक्त उद्यम, साझेदारी, बौद्धिक संपदा अधिकार, बीमा आदि से जुड़े मामले वाणिज्यिक विवाद माने जाएंगे।
प्रश्न8. संविधान में शक्तियों एवं उत्तरदायित्वों का स्पष्ट सीमांकन आवश्यक क्यों होता है?
उत्तर विभिन्नविभागों में समन्वय और विश्वास सुनिश्चित करने, निर्णय निर्धारण शक्ति के विशिष्टीकरण, सरकार की शक्तियों पर परिसीमन, समाज के लक्ष्यों और आकांक्षाओं की पूर्ति करने में सहायता उपलब्ध कराने आदि के लिए शक्तियों एवं उत्तरदायित्वों को स्पष्ट सीमांकन आवश्यक है।
प्रश्न9. भारत के लिए म्यांमार के महत्वों को लिखें।
उत्तर पूर्वीराज्यों में शांति, सुरक्षा स्थापित करने, आसियान लिंक, व्यापार, निवेश आदि को बढ़ावा देने, ऊर्जा और ऊर्जा संसाधनों के लिए, चीन के प्रभाव को कम करने हेतु आदि कारणों से म्यांमार भारत के लिए अतिमहत्वपूर्ण है।
प्रश्न10.अमेरिका की धुरी एशिया नीति से आप क्या समझते हैं?
उत्तर दक्षिणचीन सागर में चीन के बढ़ते प्रभाव को कम करने और वैश्विक स्तर पर अपनी सर्वोच्चता बनाए रखने हेतु अमेरिका की प्रति संतुलन की नीति। जिसके अंतर्गत क्षेत्रीय राष्ट्रों यथा जापान, भारत आदि के साथ सहयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। हाल में भारत-अमेरिका के मध्य किया गया लिमोआ (LEMOA) समझौता इसी का एक उदाहरण है।
प्रश्न11. उपचारात्मक याचिका से आप क्या समझते हैं? इसके दाखिले की क्या शर्तें हैं?
उत्तर अनुच्छेद137 के तहत् उपचारात्मक याचिका का प्रावधान है। इसके तहत् उच्चतम न्यायालय को अपने ही फैसलों की समीक्षा का अधिकार प्राप्त है।
इसके दाखिले की निम्न शर्तें हैं:-
(i) निश्चित रूप से ऐसे नए और महत्त्वपूर्ण तथ्य और प्रमाण मौजूद होने चाहिए जो आदेश प्राप्ति किए जाते समय जानकारी में नहीं थे।
(ii) पुराने आदेश या सुनवाई में कोई स्पष्ट कमी या गड़बड़ी दिखाई देनी चाहिए।

GK in hindi Indian Politics General Knowledge Quiz 2022

1 thought on “GK in hindi Indian Politics General Knowledge Quiz 2022”

Leave a Comment