General Science Notes Hindi Medium Pdf Download gk of science in Hindi for all competitive exam
प्रश्न 1. बायोनाॅमिक्स
उत्तर जीव-जंतुओंऔर पौधों का वातावरण के साथ संबंध का अध्ययन बायोनोमिक्स कहलाता है।
प्रश्न2. आई.पी.टी.वी.
उत्तर कंप्यूटरतकनीक पर आधारित टी.वी. का एक प्रकार, इसमें ब्राॅडबैंड कनेक्शन और सैट टाॅप बाॅक्स दोनों का उपयोग होता है।
प्रश्न3 पूर्ण आंतरिक परावर्तन
उत्तर प्रकाशकी किरण का सघन माध्यम से विरल माध्यम में जाने पर निश्चित कोण/क्रांतिककोण से अधिक होने पर पुनः प्रारम्भिक माध्यम में लौटना पूर्ण आंतरिक परावर्तन कहलाता है।
प्रश्न4. लाइकेन
उत्तर एकस्वपोषी सहजीवी जीव है। इसमें कवक और शैवाल एक साथ रहते हैं। ये एक पौधे की भांति प्रतीत होते हैं।
प्रश्न5. डिजाइनर बेबी क्या होते हैं?
उत्तर:वांछित लक्षणों/गुणों से युक्त शिशु डिजाइनर बेबी कहलाता है। इसमें वांछित गुणों से युक्त व्यक्ति के शुक्राणु और दाता के अण्डाणु मिलाकर आई.वी.एफ. तकनीक के माध्यम से माता के गर्भाशय में स्थानांतरित किया जाता है। तत्पश्चात माता में उपस्थित आनुवांशिक रोगों से िशशु का संरक्षण संभव हो जाता है।
प्रश्न6. डी. एन. ए. अंगुलिचिह्न क्या है? इसकी उपयोगिता लिखें।
उत्तर व्यक्तिकी पहचान निर्धारण तकनीक डी.एन.ए अंगुलिचिह्न कहलाती है। सहज और परमाणिकता से जीव की पहचान, आनुवांशिक रोगों के परीक्षण एवं उपचार आदि में इसका उपयोग किया जाता है।
प्रश्न7. ट्रांस फैट क्या है और यह शरीर के लिए हानिकारक क्यों है?
उत्तर द्रविततेल के हाइड्रोजनीकरण से वसा का परिवर्तित ठोस रूप ट्रांस फैट कहलाता है। यह उत्पाद का स्वाद बढ़ा देता है। इसका उपयोग खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों में किया जाता है। इसके अत्यधिक सेवन से हृदय संबंधी रोग, मधुमेह, अल्जाइमर, स्मरण शक्ति क्षरण आदि रोग हो जाते हैं।
प्रश्न8. सौर वायु क्या है? यह पृथ्वी को कैसे प्रभावित करती है?
उत्तर सौरवायु आयनित आवेशों (इलेक्ट्राॅन, प्रोटाॅन) का प्रवाह
ACHCHA GK HAI
SIR KUCH MP PATWARI KA STUDY MATERIAL DALE